तृतीय लिंग समुदाय को बीएसयूपी मकान का आबंटन 22 को, शिवकुमार डहरिया होंगे मुख्य अतिथि
रायपुर। तृतीय लिंग समुदाय को बीएसयूपी योजनातर्गत आवास का आबंटन 40 हितग्राहियों को 22 अक्टूबर को किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरीय निकाय मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया होगे।
अध्यक्षता करेंगे रायपुर पश्चिम के विधायक एवं संसदीय सचिव गृह विभाग विकास उपाध्याय। विशेष अतिथि सत्यनारायण शर्मा विधायक रायपुर ग्रामीण एवं घनश्याम क्षत्रीय पार्षदक एवं अध्यक्ष जोन क्रमांक 8 उक्त कार्यक्रम गुरूवार को दोपहर 3.00 बजे आयोजित किया गया है। उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ मितवा संकल्प समिति के अध्यक्ष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।




