CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

कोरोना संकट से निपटने अम्बुजा सीमेन्ट ने बढ़ाया हाथ, दिए 25 नग ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर मशीन

कोरोना संकट से निपटने अम्बुजा सीमेन्ट ने बढ़ाया हाथ, दिए 25 नग ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर मशीन
Share

बलौदाबाजार। अम्बुजा सीमेन्ट फॉउन्डेशन ने स्वास्थ्य एलाइंस के साथ मिलकर कोरोना संकट से निपटने में जिला प्रशासन के साथ सहयोग का हाथ बढ़ाया है।


जिला कलेक्टर सुनील कुमार जैन से आज यहां जिला कार्यालय परिसर में यूनिट हेड एवीएनवी एस.मूर्ति के नेतृत्व में कम्पनी के प्रतिनिधि मण्डल ने सौजन्य मुलाकात की और कम्पनी प्रबंधन की ओर से दान में दिए गए 25 नग ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर मशीन सौंपी। दान में दिए गए इन मशीनों की कीमत लगभग 15 लाख रुपए है। श्री मूर्ति ने जरूरत पड़ने पर और भी सहयोग का भरोसा दिलाया है। इससे ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे जिले के कोरोना मरीज़ों को ऑक्सीजन की पूर्ति कर उनकी प्राण बचाई जा सकेगी। कलेक्टर ने सहयोग के लिए अम्बुजा सीमेन्ट कम्पनी प्रबंधन को धन्यवाद देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर एडीएम राजेन्द्र गुप्ता सहित अम्बुजा सीमेन्ट कम्पनी के ऑपरेशनल हेड संदीप सीरा,प्रशासनिक हेड अजय रकवाल, चीफ मेडिकल हेड डॉ आशीष शुक्ला और सीएसआर हेड रोचक भारद्वाज भी उपस्थित थे।



Share

Leave a Reply