BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

खड़ी टैंकर में जा घुसी एम्बुलेंस, इस हादसे में टैंकर के सहचालक की मौत

खड़ी टैंकर में जा घुसी एम्बुलेंस, इस हादसे में टैंकर के सहचालक की मौत
Share

महासमुंद। एनएच 353 संगीता पेट्रोल पंप बागबाहरा रोड के सामने एक एम्बुलेंस ने खड़ी टैंकर को पीछे से जोरदार ठोकर मार दी जिससे सहचालक की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य को मामूली चोटें आई है। 

जानकारी के अनुसार बैतूल निवासी गणेश वर्मा (34) बलांगीर ओडि़शा में काम करता था गत दिनों हादसे में उनका बायां पैर फैक्चर हो गया था। रविवार को उसके साथी हरिहर थापा, पूर्ण चंद्र नायक और एक अन्य साथी एक निजी एंबुलेंस क्रमांक ओआर 15 एन 6620 में गणेश को लेकर उसके निवास बैतूल के लिए रवाना हुए। रात करीब 2:30 बजे एंबुलेंस चालक ने संगीता पेट्रोल पंप के पास खड़ी टैंकर क्रमांक एटी 31 टीडी 3799 को पीछे से जोरदार ठोकर मार दी। जिससे उसके बाजू में बैठे चालक सरोज कुमार जेना (42) की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में एंबुलेंस के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया कि मृतक उसमें फंस गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मृतक को बाहर निकाला और घायलों को 108 की मदद से जिला अस्पताल भेजा। एंबुलेंस में सवार शेष लोगों को मामूली चोटें आई है जिनका प्राथमिक उपचार किया गया।
 


Share

Leave a Reply