CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

’अमृतकाल: छत्तीसगढ़ विजन / 2047’ : सड्डू आईटीआई में संविधान दिवस पर प्रस्तावना का हुआ वाचन

’अमृतकाल: छत्तीसगढ़ विजन / 2047’ : सड्डू आईटीआई में संविधान दिवस पर प्रस्तावना का हुआ वाचन
Share

 रायपुर : शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रायपुर में संविधान दिवस के अवसर पर ’’अमृतकाल: छत्तीसगढ़ विजन / 2047’’ के अंतर्गत कार्यक्रम में संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में  संजय तिवारी ने संविधान के महत्व, अधिकारों एवं कर्तव्यों पर प्रकाश डाला

तिवारी ने अपने सम्बोधन में यह कहा कि संविधान हम सभी भारतीयों के लिए एक पवित्र ग्रंथ के रूप में कार्य करता है। उन्होंने संविधान के उद्देश्यों और लोकतंत्र की मजबूती में संविधान के योगदान पर विस्तार से चर्चा की

संस्था के प्राचार्य  नरेंद्र उपाध्याय ने संविधान को एक जीवित दस्तावेज़ कहा जो समय-समय पर समाज की जरूरतों और चुनौतियों के अनुसार संशोधित होते रहता है। उन्होंने विद्यार्थियों को संविधान के अधिकारों और कर्तव्यों के महत्व को समझने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में संस्था के छात्रों और प्रशिक्षण अधिकारियों ने भाग लेकर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया।



Share

Leave a Reply