मंत्रालय में पदस्थ गृह विभाग के एक कर्मचारी ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एस वक्त एक खबर सामने आ रही है जहां नया रायपुर स्थित मंत्रालय में पदस्थ गृह विभाग के एक कर्मचारी ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। राखी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
पढिये पूरी खबर-
खबर मिल रही है की मृतक कर्मचारी की पहचान 30 वर्षीय दीपक कुमार कौशिक के रूप में हुई है। दीपक मंत्रालय में गृह विभाग के सहायक ग्रेड-3 पर पदस्थ थे। नया रायपुर के सेक्टर-29 के क्वाटर नंबर 104 में अकेले रहते थे।
राखी थाना प्रभारी राजेंद्र दीवान ने बताया की सुबह 11 बजे कर्मचारी के आत्महत्या की सूचना मिली थी। घर में किसी प्रकार का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उसकी 2 साल पहले शादी हुई थी, लेकिन यहाँ अकेले ही रहता था। परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल दीपक के परिचित लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है।




