छत्तीसगढ़ : न्यायधानी के एक उद्योगपति हुए 37 लाख की ठगी के शिकार, मामला हुआ दर्ज
बिलासपुर | बिलासपुर के एक उद्योगपति से तेल के नाम पर 37 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। मामले में आरोपी दूसरे कारोबारी ने पीड़ित कारोबारी को पहले से बंद हुए कहते का चेक देकर धोखाधड़ी के वारदात को अंजाम दिया है। शिकायत पर अब पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल इलाके का है। नंदन एग्रो के संचालक कुमार मंगलम सिंघानिया ने अपनी शिकायत में बताया कि, आंध्रप्रदेश के ईस्ट गोदावरी नीला पल्ला रेवू मण्डल के भरत रेड्डी से राइस तेल भेजने का सौदा किया गया था। सौदे के तहत राइस ब्रांड आइल भेजने पर सप्ताह भर के अंदर पेमेंट देने का करार हुआ था। भरत रेड्डी ने सौदे के अनुसार 37 लाख 61 हजार 129 रुपये का तेल मंगवाया औऱ भुगतान के लिए चेक दिया। कारोबारी ने जब उस चेक को क्लियर करवाने बैंक में जमा किया तो पता चला कि खाता पहले ही बन्द किया जा चुका है। इस पर उद्योगपति ने सिरगिट्टी थाना पहुंचकर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई हैं।




