CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

कोरोना और कुपोषण को हराने मैदान में उतरी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

कोरोना और कुपोषण को हराने मैदान में उतरी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
Share

कवर्धा । कोविड-19 कोरोना वायरस के दूसरे लहर को रोकने और राज्य शासन के जारी कुपोषण के खिलाफ अभियान को एक साथ चलाते हुए कबीरधाम जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका मैदान में उतर गई है। इन आंगनबाड़ी अमलो ने आंगनबाड़ी में दर्ज बच्चों के घर पहुंच बच्चों में कुपोषण से लड़ने की क्षमता विकसित करने वाले पौष्टिक आहार रेडीटूईट वितरण किया जा रहा है। वही घर-घर पहुंचकर बच्चों के माता-पिता और घर के बुजुर्गों से भेंट कर कोविड-19 कोराना वायरस के दूसरे लहर के संक्रमण को रोकने और कोरोना वैक्सीनेशन कराने के लिए भी प्रेरित कर रहे है। आंगनबाड़ी कार्यकताओं ने डोर-टू-डोर घर पहुंच यह भी समझाया जा रहा है कि कोरोना और कुपोषण के खिलाफ जारी लड़ाई में सहयोग करे। बच्चों को पौष्टिक आहार रेडीटूईट का सेवन कराए और घर से बड़े बुजुर्ग अनावश्यक घर से बाहर ना निकले। घर के सभी सदस्य कोरोना वैक्सिनेशन जरूरी कराए। घर से बाहर निकले समय समाजिक-भीड़ वाली जगहों में जाने से बचे और मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकले। वेक्सिनेशन के बाद भी सामाजिक दूरी का पालन करे। सर्दी-खासी, बुखार,सिर दर्द होने पर अपने पास के स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर कोरोना को परीक्षण कराए। चिकित्सकों के परामर्शनुसार दवाइयों को सेवन करे।
कवर्धा जिले के 1685 आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के हितग्राहियों के घर- घर पहुंच कर उन्हें रेडी टू ईट का वितरण और कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। जिले में 95 हजार ऐसे हितग्राही हैं, जिन्हें घर पर ही रेडी टू ईट पहुंचा कर दिया गया है। रेडी टू ईट के तहत ऐसे पोषण आहार हितग्राहियों को दिए जाते हैं जो कैलोरी और प्रोटीन से भरपूर हैं और इन्हें तुरंत बना कर आसानी से खाया जा सकता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री अनिला भेंडिया के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में कोविड 19 कोरोना वायरस के दूसरे लहर के रोकथाम और नियंत्रण के लिए अपनाए गए प्रयासों की अवधि हितग्राहियों को घर तक पहुंचा कर इसका वितरण किया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी आनन्द कुमार तिवारी ने बताया कि इसके लिए गवर्नमेंट ऑफ इंडिया भारत सरकार के पोषण ऐप के माध्यम से ट्रैकिंग का कार्य भी किया जा रहा है। जिले में पोषण अभियान के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं, शिशुवती महिलाओं, 6 माह से 6 वर्ष तक के आयु के बच्चों तथा किशोरी बालक और बालिकाओं को रेडी टू ईट का वितरण किया जा रहा है। वितरण का कार्य हर माह के पहले व तीसरे मंगलवार को किया जाता है। जिले में शत-प्रतिशत हितग्राहियों को रेडी टू ईट का वितरण किया गया है।
 



Share

Leave a Reply