BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

हादसों की फैक्ट्री बन चुका है अंजनी स्टील प्लांट! करेंट लगने से श्रमिक की दर्दनाक मौत

हादसों की फैक्ट्री बन चुका है अंजनी स्टील प्लांट! करेंट लगने से श्रमिक की दर्दनाक मौत
Share

 रायगढ़ : अंजनी स्टील प्लांट एक बार फिर सवालों के घेरे में है। यहां काम करने आए एक श्रमिक की ड्यूटी के दौरान करेंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन की लापरवाही पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, मृतक श्रमिक का नाम हैदर अंसारी था, जो 17 जुलाई को झारखंड से रायगढ़ के गेरवानी स्थित अंजनी स्टील प्लांट में काम के लिए पहुंचा था। 18 जुलाई को जब वो ड्यूटी पर था, तभी कोल क्रेशर साइड में क्रेन बुश बार के पास उसे जोरदार करंट लग गया।

बताया जा रहा है कि प्लांट प्रबंधन ने मौके पर खुले कटे तारों को ऐसे ही छोड़ रखा था, जिससे हैदर अंसारी की गर्दन और पीठ में जलने के गंभीर निशान मिले हैं। घटना के बाद साथी श्रमिकों में गुस्सा है और वे कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।

हैरानी की बात यह है कि अंजनी स्टील प्लांट में इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, लेकिन कंपनी अब तक कोई सख्त सुरक्षा इंतजाम नहीं कर पाई है।



Share

Leave a Reply