व्यापारी एकता पैनल के नए अध्यक्ष के नाम की हुई घोषणा, जाने किसे दी गई है जिम्मेदारी
रायपुर | छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कामर्स का चुनाव लगभग करीब ही है। व्यापारी एकता पैनल पंच समिति ने आज बठैक में सर्वसम्मति से व्यापारी एकता पैनल की तरफ से अध्यक्ष हेतु योगेश अग्रवाल को उम्मीदवार घोषित कर उनके नाम पर मुहर लगा दी है। इसके अलावा योगेश ने चैम्बर में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी ज़िम्मेदारियां भी निभाई है। पिछले डेढ़ दशक से भी ज़्यादा योगेश राईस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे है। बैठक में रमेश मोदी, श्रीचंद सुंदरानी, पूरनलाल अग्रवाल, हरचरण साहनी, सुनील अग्रवाल, संजय रुंगटा, जितेंद्र बरलोटा, मोहन तेजवानी और चेतन तारवानी मौजूद थे।




