CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़ में फिर हादसा: स्कॉर्पियो और ट्रक में भिडंत से डिप्टी कलेक्टर सहित 3 गंभीर

छत्तीसगढ़ में फिर हादसा: स्कॉर्पियो और ट्रक में भिडंत से डिप्टी कलेक्टर सहित 3 गंभीर
Share

कोंडागांव। जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 पर ग्राम बटराली के पास देर रात्रि स्कॉर्पियो और ट्रक में जोरदार भिडंत हो गई। इस सड़क हादसे में दंतेवाड़ा में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर मुकेश कुमार गौड़ सहित 02 अन्य ड्राइवर शिवा राय एवं जितेंद्र नेताम गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घायलों को कोंड़ागांव जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार डिप्टी कलेक्टर मुकेश कुमार वर्तमान में कुआकोंडा तहसीलदार के प्रभार में हैं। डिप्टी कलेक्टर मुकेश कुमार गौड़ स्कॉर्पियो वाहन से बिलासपुर जा रहे थे। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 पर ग्राम बटराली के पास स्कॉर्पियो और ट्रक में जोरदार भिडंत हो गई। इस हादसे में स्कॉर्पियो के ड्राइवर जितेंद्र नेताम और डिप्टी कलेक्टर मुकेश गौड़ स्कॉर्पियो में बुरी तरह से फंस गए। जिन्हे बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। 


Share

Leave a Reply