छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

कांग्रेस पार्टी को एक और झटका...जिला पंचायत अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा,भजपा में हुई शामिल

कांग्रेस पार्टी को एक और झटका...जिला पंचायत अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा,भजपा में हुई शामिल
Share

 जांजगीर चांपा : लोकसभा के चुनावी समर के दौरान कांग्रेस पार्टी को अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को सम्हाल कर रख पाना मुश्किल हो रहा है। बड़े नेताओं से लेकर जमीनी कार्यकर्ताओं का मोह भंग होना चुनाव के दौरान मुश्किलें खड़ी कर रहा है। वही मतदान से महज 3 दिन पहले एक और तगड़ा झटका लगा है। कांग्रेस पार्टी को उस वक्त लगा जब सोशल मीडिया में जिला पंचायत अध्यक्ष यानिता यशवंत चंद्रा के कांग्रेस पार्टी से इस्तीफे का प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नाम लिखा पत्र वायरल होने लगा।

बता दें कि यानिता यशवंत चंद्रा नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत के खेमे से गिनी जाती हैं। उन्हीं के आशीर्वाद से उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष का पद भी मिला था पर प्रदेश से कांग्रेस की सत्ता छीन जाने के बाद अब बगावत करने वाले अन्य नेताओं की तरह उनका भी कांग्रेस से मोह भंग हो गया है। हालांकि मौजूदा दौर में उनका पार्टी छोड़ना कोई अचरज का विषय नहीं है और ना ही आम जनता के लिए यह कोई कौतूहल का विषय है। पर कांग्रेसियों की पार्टी के विपरीत समय में लगातार खेमा बदलना राजनैतिक स्वार्थ को परिभाषित जरूर कर रहा है।



Share

Leave a Reply