BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राहत भरी खबर : एम्स से एक और कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य हो कर लौटा घर, पढ़ें पूरी खबर

राहत भरी खबर : एम्स से एक और कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य हो कर लौटा घर, पढ़ें पूरी खबर
Share

मुंगेलीजिले के लिए आज एक राहत भरी खबर है। कोरोना के एक पाॅजिटिव मरीज स्वस्थ हो गया है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स रायपुर मे ईलाज के बाद ठीक होने पर उन्हे आज सुबह छुट्टी दे दी है । यह  जिले के लिए खुशी की भी बात है। स्वस्थ होने के बाद मरीज संजीवनी  108 एम्बुलेंस से आज जिला मुख्यालय स्थित क्वारेेंटाइन सेंटर रामगढ़ पहॅुचे । रामगढ़ पहॅुचने पर आम लोगों और स्वास्थ्य विभाग के अमलो ने आरती उतार कर , ढोल ढमाके और पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया । इस अवसर पर जिला कलेक्टर श्री पी.एस. एल्मा ने भी मरीज को ठीक होने पर उन्हे अपनी बधाई एवं शुभकानाएं दी और उनका हाल चाल भी जाना । इस अवसर पर उन्होने स्वस्थ मरीज को वस्त्र भेंट कर उनका उत्साह वर्धन किया। शेष बचे हुए मरीजो का ईलाज जारी है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. महादेव तेदवें ने बताया कि डिस्चार्ज हुए मरीज जिले के विकास खण्ड लोरमी के है। मरीज प्रवासी श्रमिक है।  मरीज अपने गांव मे स्थित क्वारेंटाइन सेंटर ठहरे हुए थे। इसी दौरान उनका सेम्पल लेकर जांच कराये जाने पर पाॅजिटिव पाये गये थे। इस मरीज को एम्स रायपुर मे भर्ती करा कर ईलाज किया गया । नौ-दस दिन के सघन ईलाज मे मरीज ठीक और स्वस्थ  हो गये है। कलेक्टर श्री एल्मा ने मरीज को 14 दिन के लिए होम क्वारेंटाइन मे रहने की समझाईश दी । इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी श्रीमति नुपूर राशि पन्ना , मुंगेली अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर , सविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डाॅ. भू-आर्य , आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त सुश्री शिल्पा साय , राष्ट्रीय  स्वस्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक के श्री उत्कर्ष तिवारी सहित बडी संख्या मे ग्रामीण जन और स्वास्थ्य विभाग के अमले उपस्थित थे।



Share

Leave a Reply