BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस से एक और मौत: कोरोना संक्रमित रिटायर्ड आईएफएस अधिकारी का हुआ निधन

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस से एक और मौत: कोरोना संक्रमित रिटायर्ड आईएफएस अधिकारी का हुआ निधन
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस से संक्रमित रिटायर्ड आईएफएस अधिकारी के.सी. यादव की बीती देर रात एम्स रायपुर में मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि स्व.यादव अन्य दूसरी बीमारी से भी पीडि़त थे। इस मृत्यु के बाद राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 14 पहुंच गई है। 


एम्स रायपुर प्रबंधक ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि आईएफएस के रिटायर्ड अधिकारी केसी यादव को अनियंत्रित डायबिटीज की शिकायत के बाद दो दिन पहले ही एम्स में भर्ती कराया गया था वे कोरोना संदिग्ध भी थे। सैम्पल जांच की रिपोर्ट में वे पॉजीटिव पाये गये थे। अनियंत्रित डायबिटीज और कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से उनकी स्थिति बिगड़ती चली गई। यही कारण है कि मंगलवार की रात में उन्होंने दम तोड़ दिया। केसी यादव की अंतिम संस्कार आज कोविड प्रोटोकॉल के तहत किया जाएगा। 

आईएफएस अधिकारी की मृत्यु के साथ राज्य में कोरोना वायरस से मरने वालो की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। हालांकि अभी तक कोरोना संक्रमित जितनी मौतें हुई है उनमें आईएफएस अधिकारी केसी यादव समेत 10 लोग ऐसे थे जो पूर्व से कोई ना कोई अन्य बीमारी से पीडि़त थे जिसकी वजह से स्वास्थ्य विभाग द्वारा इसे सिर्फ कोरोना वायरस से मौत होना नहीं मान रही है। वहीं शेष 04 मरीज ऐसे थे जिनकी सिर्फ कोरोना वायरस से मौत हुई है क्योंकि वे अन्य किसी भी प्रकार की अन्य बीमारी से पीडि़त नहीं थे। 


Share

Leave a Reply