CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

पांच सितारा होटल में देह व्यापार में संलिप्त एक और अन्य महिला दलाल गिरफ्तार

पांच सितारा होटल में देह व्यापार में संलिप्त एक और अन्य महिला दलाल गिरफ्तार
Share

 रायपुर। पाँच सितारा होटल ( hotel) में देह व्यापार में संलिप्त 01 अन्य महिला दलाल को गिरफ्तार किया गया है।बता दें कि 24 जुलाई को मुखबीर की सूचना और वरिष्ठ अधिकारियों( senior officers) निर्देशन में ए.सी.सी.यू. एवं थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत स्थित होटल हयात में रेड कार्यवाही कर देह व्यापार में संलिप्त 11 महिलाओं सहित दलाल विप्लव चैरडिया एवं पंकज गोयल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 14 नग मोबाईल फोन एवं नगदी 8,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 493/22 धारा 3, 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 (सिट अधिनियम पुननिर्मित) का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियोें के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

इस व्यवसाय में संलिप्त एक महिला दलाल के संबंध में जानकारी दी गई तथा महिला दलाल को रायपुर के एक होटल में रूकना बताया गया। जिस पर पुलिस टीम ( police team)के सदस्यों द्वारा महिला दलाल को पकड़ा गया। महिला दलाल से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह मुख्यतः नेपाल की निवासी है तथा वर्तमान में बसंतकुंज दिल्ली में निवासरत है। वह देह व्यापार ( sex racket)के व्यवसाय में काफी दिनों से संलिप्त है तथा उसका रायपुर सहित अन्य राज्यों के कई पुरूष दलालों से संपर्क( contact) है तथा मांग के आधार पर वह महिलायें उपलब्ध कराती है।

महिला दलाल के कब्जे से 02 नग आई फ़ोन एवं नगदी रकम जप्त

गिरफ्तार 02 महिलायें इसी महिला दलाल द्वारा रायपुर भेजी गई थी। महिला दलाल को गिरफ्तार ( arrest) उसके कब्जे से 02 नग आई फ़ोन एवं नगदी रकम जप्त कर उसके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही की गई।



Share

Leave a Reply