CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

नक्सलियों को मुख्य धारा में जोड़ने की एक और पहल, डिप्टी CM ने जारी किया मेल ID और Google फॉर्म

नक्सलियों को मुख्य धारा में जोड़ने की एक और पहल, डिप्टी CM ने जारी किया मेल ID और Google फॉर्म
Share

 रायपुर। नक्सलियों को मुख्य धारा में जोड़ने की एक और पहल छत्तीसगढ़ सरकारी ने शुरू की है। उप मुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलियों से ही पूछा है कि माओवादी बताएं अपनी पुनर्वास नीति में वह क्या चाहते हैं। जगदलपुर में मेल आईडी, गूगल फॉर्म जारी कर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलियों से अनुरोध किया है कि वह बताएं कि उनके पुनर्वास नीति क्या होनी चाहिए।

प्रदेश में मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय के नेतृत्‍व में बीजेपी की सरकार बनने के बाद से बस्‍तर में नक्‍सलवाद को खत्‍म करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। प्रदेश के डिप्‍टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा लगातार नक्‍सलियों को बातचीत का प्रस्‍ताव दे रहे हैं। डिप्‍टी सीएम बस्‍तर में सक्रिय नक्‍सलियों को फोन पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्‍यम से बातचीत करने का प्रस्‍ताव दे चुके हैं। अब सरकार पुनर्वास नीति को लेकर नक्‍सलियों से सुझाव मांग रही है।

प्रदेश में हथियार छोड़कर (आत्‍म सम्‍पर्ण) मुख्‍य धारा में लौटने वाले नक्‍सलियों के लिए नक्‍सल पुनर्वास नीति लागू की गई है। इसके तहत हथियार छोड़ने वाले नक्‍सलियों को खेती की जमीन से लेकर आजीविका के अन्‍य साधन उपलब्‍ध कराए जाते हैं। अब सरकार नई पुर्नवास नीति बनाने जा रही है। इसके लिए सरकार ने नक्‍सलियों से भी सुझाव मांगा है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मेल आईडी और गूगल फॉर्म जारी करके नक्सलियों से अनुरोध किया है कि वह बताएं कि उनके पुनर्वास नीति क्या होनी चाहिए।

देखिए आवेदन का प्रारूप…



Share

Leave a Reply