जारी हुई निगम मंडलों की एक और सूची, इनको भी मिली जिम्मेदारी...
रायपुर । निगम-मंडलों को लेकर आज एक और सूची जारी की गई है। जारी सूची के मुताबिक अटल श्रीवास्तव को पर्यटन मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं बलराम चक्रधारी को माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा राजेंद्र ढीमर को मछुआरा कल्याण बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं आरएन.वर्मा- सदस्य, राज्य पिछड़ा आयोग, चित्रेखा साहू- उपाध्यक्ष पर्यटन मंडल तथा कन्हैया अग्रवाल- सदस्य, क्रेडा बने हैं।




