राजधानी रायपुर में एक और थाना हुआ सील, कोरोना संक्रमित जवान मिलने के बाद तेलीबांधा थाना सील, जाने किस थाने से होगा काम
रायपुर | राजधानी के तेलीबांधा पुलिस थाने के एक जवान के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद बीती रात थाने को सील कर कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही सुरक्षा की दृष्टिकोण से थाने के पूरे स्टाफ को क्वारंटाइन किया गया है। अब खम्हारडीह पुलिस थाने को तेलीबांधा थाने की जिम्मेदारी दी गई है। बता दे कि इससे पहले पुरानी बस्ती, मंदिर हसौद पुलिस थाने के पुलिसकर्मियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर थाने को सील कर संपूर्ण जिम्मेदारी दूसरे थाने को दी गई थी।




