BIG BREAKING : पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की उत्तर पुस्तिका अब परीक्षा केंद्र में भी होगी जमा, जारी हुआ आदेश
रायपुर, लगातार छात्रो और छात्र संगठनों कि मांग के चलते अब पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के छात्र परीक्षा केंद्र में भी अपनी उत्तर पुस्तिका जमा कर सकते हैं|
आपको बता दें विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक पत्र जारी कर यह दिशानिर्देश किया है कि परीक्षार्थी परीक्षा समाप्ति के बाद 5 दिवस के अंदर समस्त उत्तर पुस्तिकाओं को एक साथ बंद लिफाफे में अपने परीक्षा केंद्र में स्पीड पोस्ट, डाक, कोरियर अथवा ईमेल के माध्यम से प्रेषित कर सकते हैं इस व्यवस्था में उच्च शिक्षा विभाग से प्राप्त निर्देश के तारतम्य में आंशिक संशोधन करते हुए अब परीक्षार्थियों को उनके परीक्षा केंद्र में कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु सुरक्षा निर्देशों का पालन करते हुए उत्तर पुस्तिकाओं को जमा करने की भी अनुमति होगी, इस आशय का पत्र विश्वविद्यालय ने जारी किया है|
देखे आदेश -





