नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

राजधानी रायपुर के बोरियाकला में असामाजिक तत्वों ने भगवान की मूर्तियां तोड़कर की खंडित, लोगों में आक्रोश

राजधानी रायपुर के बोरियाकला में असामाजिक तत्वों ने भगवान की मूर्तियां तोड़कर की खंडित, लोगों में आक्रोश
Share

रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बोरियाकला क्षेत्र के मठपारा में अज्ञात असमाजिक तत्वों द्वारा मंदिर में स्थापित भगवान की मूर्तियों को तोड़कर खंडित करने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। 

मिली जानकारी के अनुसार बोरियाकला के मठपारा स्थित मंदिर में बीती रात अज्ञात असामजिक तत्वों द्वारा प्रवेश कर वहां स्थापित 
भगवान राम-सीता, लक्ष्मण, शिव और हनुमान की मूर्ति को हथौड़ा या पत्थर आदि से मारकर क्षतिग्रस्त कर दिये है। इस घटना की जानकारी आज सुबह गांव के लोगों को हुई, जिसके बाद गांव वालों ने इसकी सूचना मुजगहन थाना पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि इस घटना से गांव के लोगों में भारी आक्रोश है। इस घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। 
 


Share

Leave a Reply