बंद नहीं होंगे APL राशन कार्ड बल्कि अब चावल के साथ ये भी मिलेगा
रायपुर, खाद्य विभाग ने साफ़ किया है कि APL राशनकार्ड बंद नहीं होंगे। बता दें कि सरकार ने नवंबर 2019 से एपीएल राशन कार्ड को चावल बांटने की योजना शुरू की थी। तब से कार्डधारियों को लगातार इसका लाभ मिल रहा था। वहीं कोरोना वायरस के कारण आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए अब यह योजना बंद करने की बात सामने आ रही थी। वहीं आज खाद्य विभाग ने कहा कि पूर्व की तरह चावल मिलना जारी रहेगा साथ ही अब सामान्य परिवारों के 9.19 लाख राशनकार्डधारियों को चावल के साथ नमक भी दिया जाएगा.




