CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

शासकीय उचित मूल्य दुकान के लिए आवेदन 8 अप्रैल तक

शासकीय उचित मूल्य दुकान  के लिए आवेदन 8 अप्रैल तक
Share

कोरिया । अनुविभागीय अधिकारी बैकुण्ठपुर ने बताया कि ग्राम तलवापारा की निरस्त शासकीय उचित मूल्य दुकान का आबंटन किया जाना है। इस के लिए वृहदाकार आदिम जाति बहुउददेशीय सहकारी समितियाँ (लैम्पस), ग्राम पंचायत, स्थानीय निकाय, महिला स्व सहायता समूह, वन सुरक्षा समितियॉँ, अन्य सहकारी समितियाँ राज्य शासन द्वारा विनिर्दिष्ट उपक्रम से आवेदन आमंत्रित किया जाकर नियमानुसार आबंटन की कार्यवाही की जानी है। अतः उपरोक्त संबंधितों से दिनांक 8 अप्रैल को कार्यालयीन समय तक पंजीयन प्रमाण पत्र, पासबुक की छायाप्रति एवं अन्य सम्यक दस्तावेज सहित आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में आमंत्रित किये जाते हैं। अन्य सहकारी समितियों को छत्तीसगढ़ सहकारी सोसाइटी अधिनियम 1960 (क्र.17 सन 1961) अथवा छत्तीसगढ़ स्वायत्त सहकारिता अधिनियम 1999 (क्र. 2 सन 2000) के अधीन पंजीकृत होना अनिवार्य है तथा अन्य सहकारी समितियों एवं महिला स्व सहायता समूहों को किया जाएगा, जो आवेदन प्राप्त होने की तारीख से कम से कम 3 माह पूर्व पंजीकृत एवं कार्यरत होना अनिवार्य है। निर्धारित तिथि पश्चात प्राप्त आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा ।
 



Share

Leave a Reply