CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

जमानत राशि लौटाने आवेदन 15 जून तक

जमानत राशि लौटाने आवेदन 15 जून तक
Share

कोरबा । विधानसभा चुनाव 2018 व लोकसभा चुनाव 2019 में शामिल हुए प्रत्याशियों को जमानत राशि लौटाने के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। चुनाव में शामिल प्रत्याशी जिन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र के कुल विधिमान्य मतों में से छठवां भाग मत प्राप्त कर लिए हैं तथा जो अभी तक अपना जमानत राशि प्राप्त नहीं किए हैं, ऐसे प्रत्याशियों को जमानत राशि वापस लौटाने के लिए 15 जून तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव में शामिल प्रत्याशी जिला निर्वाचन कार्यालय कोरबा में निक्षेप राशि का रसीद जमा कर अपना निक्षेप राशि प्राप्त कर सकते हैं। निर्धारित समय सीमा के बाद बचत राशि को राजसात करते हुए शासकीय कोष में चालान के माध्यम से जमा कर लिया जाएगा।



Share

Leave a Reply