6 कार्यकर्ता एवं 13 सहायिकाओं के रिक्त पदों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित ....
दंतेवाड़ा : एकीकृत बाल विकास परियोजना बचेली के आंगनबाड़ी केन्द्रों में 6 कार्यकर्ता एवं 13 सहायिकाओं के रिक्त पदों के भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित हैं। उम्मीदवार 15 दिसंबर से 3 जनवरी तक कार्यालयीन समय प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक डाक पंजीकृत अथवा व्यक्तिगत या अन्य माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं .
इसमे ग्राम बड़े कमेली में 2, ग्राम पंचायत नरेली में 2 पद, ग्राम पंचायत धुरली में 1 पद, ग्राम पंचायत दुगेली में 5 पद, ग्राम पंचायत मसेनार में 3 पद, ग्राम पंचायत मोलसनार में 4 पद, ग्राम पंचायत गंजेनार में 2 पद स्वीकृत किया गया है। इस प्रकार कुल 6 कार्यकर्ता एवं 13 सहायिका पद के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात् प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जायेगा।




