CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत पात्र आवेदकों से आवेदन आमंत्रित

 मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत पात्र आवेदकों से आवेदन आमंत्रित
Share

रायपुर। रोजगार प्रारम्भ करने के लिए मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत इच्छुक और पात्र आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं ।

इस योजना के अंतर्गत विनिर्माण उद्यम अधिकतम परियोजना लागत २५ लाख, सेवा उद्योग के लिए अधिकतम परियोजना लागत१० लाख और व्यवसाय के लिए अधिकतम परियोजना लागत २ लाख रूपए तक के ऋण बैंकों के माध्यम से स्वीकृत किये जाएंगे।

इसके लिए इच्छुक आवेदक आवश्यक दस्तावेज और प्रस्तावित योजना के साथ जिला व्यापार उद्योग केन्द्र, उद्योग भवन, तृतीय तल, रिंग रोड नं.-१, तेलीबांधा, रायपुर में संपर्क कर आवेदन कार्यालयीन समय मे प्राप्त और जमा कर सकते है।

जिला उद्योग केंद्र ,रायपुर के मुख्य महाप्रबंधक वी के देवांगन ने बताया कि इसके लिए कार्यालय में संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों से उन्हे उचित मार्गदर्शन प्रदान करते हुए फार्म पूर्ण कराने के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा। योजना के संबंध में किसी भी प्रकार की समस्या या जानकारी प्राप्त करना हो , तो कार्यालय के अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।


Share

Leave a Reply