CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

दूरदर्शन एवं आकाशवाणी जैसे अनेक सरकारी संस्थाओं मे नियुक्ति के नाम से फर्जी ऑफिस खोलकर कर रहे थे फर्जीवाडा, शिकायत के बाद प्रशसन ने किया सील

दूरदर्शन एवं आकाशवाणी जैसे अनेक सरकारी संस्थाओं मे नियुक्ति के नाम से फर्जी ऑफिस खोलकर कर रहे थे फर्जीवाडा, शिकायत के बाद प्रशसन ने किया सील
Share

रायपुर। राजधानी रायपुर मे सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के विभिन्न कार्यालयों जैसे पीआईबी, रिजनल आउटरिच ब्यूरो, दूरदर्शन एवं आकाशवाणी मे नियुक्ति दिलाने के लिए एक फर्जी कार्यालय लोधीपारा चौक, रायपुर से संचालित किया जा रहा था। इस पर आज प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए सील कर दिया है। मामले मे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। न्यूज कलेक्शन के नाम से कई लोगों की नियुक्ति किए जाने की मिली शिकायत के बाद पुलिस ने छापा मारकर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फर्जी कार्यालय मे आकाशवाणी, प्रसार भारती के अधिकारियों के नाम का बोर्ड लगा कर फर्जी लेटर पैड से नियुक्ति करने की शिकायत मिली थी। पुलिस आफिस के दस्तावेज खंगाल रही है।

तथ्य- पत्र सूचना कार्यालय (PRESS INFORMATION BUREAU- PIB) की आधिकारिक Website-pib.gov.in है , जिसमे रायपुर सहित देश भर के कार्यालयों का पता एवं संपर्क विवरण दर्ज है। पत्र सूचना कार्यालय रायपुर का एक मात्र क्षेत्रीय कार्यालय छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर मे छत्तीसगढ़ संवाद भवन, छोटापारा, महिला थाना के सामने स्थित है। अतः किसी अन्य पते पर स्थित कार्यालय से प्राप्त पत्रों, नियुक्ति पत्रों इत्यादि की सूचना नजदीकी पुलिस थाने को दें।

 


Share

Leave a Reply