CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

BIG BREAKING : कोरोना नियंत्रण के लिए राज्य आपदा मोचन निधि से 50 करोड़ रू.की मंजूरी

BIG BREAKING : कोरोना नियंत्रण के लिए राज्य आपदा मोचन निधि से 50 करोड़ रू.की मंजूरी
Share

रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा प्रदेश में कोरोना संक्रमण से रोकथाम के प्रयासों में और तेजी लाने के लिए राज्य आपदा मोचन निधि से पचास करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत की गई है जो  इस मद में पूर्व में दी गई 192.37 करोड़ रुपये के अतिरिक्त है ।

श्री बघेल ने वर्ष 2021- 22 के लिए प्रावधानित राशि में  से उपरोक्त पचास करोड़ रुपये की राशि तत्काल स्वीकृत कर स्वास्थ्य विभाग को देने का निर्णय लेते हुये यह  निर्देश दिया है कि स्वास्थ्य विभाग कोविड संक्रमण की रोकथाम हेतु नमूनों के संकलन , स्क्रीनिंग ,  नवीन प्रयोग शालाओं की स्थापना , कोविड अस्पतालों में आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने के लिये किया जायेगा ।

उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व विभिन्न मदों से विगत एक वर्ष में 853 करोड़ रुपये से अधिक राशि का आबंटन श्री बघेल के निर्देश पर कोविड नियंत्रण से संबंधित विभिन्न कार्यो के लिए किया जा चुका है , जिसमें जांच एवं उपचार के साथ ही विभिन्न स्तरों पर अधोसंरचना का विकास शामिल हैं। श्री बघेल ने समस्त जिला कलेक्टरों और विभिन्न विभागों को निर्देश दिए हैं कि आर्थिक तथा विभिन्न संसाधनों की किसी भी हालत में कोई कमी न होने दी जाए । मुख्य सचिव तथा अतिरिक्त मुख्य सचिव से निरंतर मॉनीटरिंग के लिए कहा गया है ।



Share

Leave a Reply