बड़ी खबर: मणप्पुरम गोल्ड लोन के ऑफिस में लूटने घुसे हथियारबंद लुटेरे, कर्मचारी की सर्तकता से लूट से बच गया ऑफिस
दुर्ग। बस स्टैण्ड के पास स्थित मणप्पुरम गोल्ड ऑफिस में गुरूवार को दोपहर दो बजे दो हथियारबंद लुटेरों ने धावा बोल दिया और एक महिला का सोने का चैन छीन लिये इसके साथ ही रिवाल्वर लहराते हुए यहां के कर्मचारियों को पूरा सोना और कैश बैग में डालने के लिए कहा, उसी वक्त इन लुटेरों को शक हुआ कि कुछ गडबड़ है जो मिला उसको लेकर भागने लगे लेकिन उसके गेट के पास ही पुलिस ने एक आरोपी को धर दबोचा और दूसरा फरार हो गया। पुलिस ने पकडे गये लुटेरे से लेकर भाग रहेे गोल्ड और कैश तथा रिवाल्वर जब्त लिया है। और दूसरे आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
कर्मचारी की सर्तकता से लुटने से बचा मणप्पुरम गोल्ड ऑफिस का सोना और कैश
कर्मचारी की सर्तकता से मणप्पुररम गोल्ड लोन कार्यालय आज लंबी लूट होने से बच गया। ऑफिस में हथियारबंद लुटेरो को घुसते ही कर्मचारी ने तुरंत सेफ्टी अलार्म बजा दिया जिसकी जानकारी इसके मेन ऑफिस को हो गई और मेन ऑफिस की सूचना पर तुरंत पुलिस पहुंच गई और हथियारबंद एक 55 वर्षीय अधेड को दर दबोचा वहीं एक अन्य लुटेरा फरार हो गया।
ज्ञातव्य हो कि बस स्टैंड के पास मणप्पुरम गोल्ड लोन दफ्तर में गुरुवार को लूट की कोशिश नाकाम हो गई। दोपहर करीब 2 बजे हथियारबंद लुटेरे घुसे थे, लेकिन कर्मचारी ने सतर्कता दिखाते हुए सेफ्टी अलार्म बजा दिया। इसकी सूचना उनके हेड ऑफिस में हो गई। वहां से फौरन पुलिस को सूचना दी गई। फिर मौके पर पुलिस और कर्मचारियों ने एक अधेड़ लुटेरे को दबोच लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया है। पकड़े गए आरोपी का नाम विनय बाफना है। वह अपने आपको दुर्ग का रहने वाला बता रहा है।
मणप्पुरम गोल्ड लोन के दफ्तर में दोपहर को सामान्य कामकाज चल रहा था। ऑफिस में 4 कर्मचारी थे और कुछ ऐसे लोग जो गोल्ड लोन के काम से वहां आए थे। इसी समय एक दाढ़ी वाला अधेड़ आदमी और एक युवक ऑफिस के सामने कार से उतरे, फिर सीढिय़ां चढ़कर अंदर दफ्तर में दाखिल हुए। अचानक उसमें से एक बदमाश ने रिवाल्वर निकालकर लहराना शुरू कर दिया। दोनों ने वहां मौजूद लोगों और कर्मचारियों को चुप रहने और सारा कैश और सोना एक बैग में भरने की धमकी दी।
दोनों ने एक महिला से चैन भी छीनी और कमलेश नाम के एक कर्मचारी पर हमला भी किया। ये चल ही रहा था कि इस दौरान एक कर्मचारी ने इमरजेंसी अलार्म बजा दिया। यह अलार्म कंपनी के केरल हेडक्वार्टर में बजा। केरल मुख्यालय ने एसपी दुर्ग को जानकारी दी। सूचना दुर्ग पुलिस को भी दी गई। पुलिस स्टेशन पास ही होने के कारण तुरंत टीम गोल्ड लोन के दफ्तर पहुंच गई। इस समय तक दोनों लुटेरों को समझ में आ गया था कि कुछ गड़बड़ है, लिहाजा वे जो सामान हाथ लगा उसे लेकर भागने लगे।
तब तक वहां पहुंची पुलिस ने दफ्तर के गेट के बाहर ही कर्मचारियों की मदद से अधेड़ बदमाश को पकड़ लिया। दूसरा बदमाश भागने में कामयाब रहा। पकड़े गए लुटेरे के पास से लूटे हुए पैसों से भरा बैग और हथियार बरामद किया। वहीं जिस कार से बदमाश आए थे वो भी बरामद कर ली गई है।
पुलिस ने कर ली है हथियार बरामद, दूसरे आरोपी की कर रही है तलाश-एसपी
दुर्ग एसपी प्रशांत कुमार अग्रवाल ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे मणप्पुरम गोल्ड लोन के दफ्तर में दो हथियार बंद बदमाश लूट की नियत से धावा बोला था। आरोपी भागने की फिराक में थे, इसी दौरान उनमें से एक विनय बाफना पकड़ा गया है। इस दौरान एक आरोपी मौके से भाग निकला है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीम लग गई है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ जारी है। उससे हथियार भी बरामद कर लिया गया है।
छतरपुर का है फरार दूसरा आरोपी आदर्श
लूट के प्रयास के दौरान गिरफ्तार किए गए विनय बाफना ने पुलिस को बताया कि उसके साथी का नाम आदर्श त्रिपाठी है। 25 साल का आदर्श मध्यप्रदेश के अलीपुर, छतरपुर का रहने वाला है। विनय को वो खुद के गैंगेस्टर और शूटर होने के बारे में बताता रहता था। उससे उसकी मुलाकात छतरपुर में एक निजी कार्यक्रम के दौरान हुई थी। पिस्तौल भी आदर्श ने ही उसे दी थी। विनय बाफना का दुर्ग में कैटरिंग का काम था, लेकिन पिछले सालों में उसका व्यापार पूरी तरह ठप पड़ गया था। आदर्श ने ही उसे लूट के बारे में कहा था और प्लान बनाया था।




