जुआ खेलते 6 जुआरियों को किया गिरफ्तार , नगदी रुपए और ताश की 52 पत्ती जब्त
रायपुर : खरोरा थाना पुलिस ने जुआ खेलते 6 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनसे नगदी रुपए और ताश की 52 पत्ती जब्त की है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की देर रात मुखबिर की सूचना पर ग्राम सारागांव जोरा तलाब के पास जुआ खेलने की सूचना पर घेराबंदी कर पुलिस ने 6 जुआरियों को पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से ताश 52 पत्ती 2580 रूपये जब्त किया है।
पकड़े गए जुआरियों के नाम पूछने पर उन्होंने अपना नाम रामअवतार धीवर पिता बिसहत धीवर, धमेंद्र साहू पिता रामकुमार साहू, निरज कुमार वर्मा पिता दाउलाल वर्मा, विजय कुमार कुर्रे पिता परमेश्वर कुर्रे नरदहा विधानसभा, हरीश चेलक पिता संतराम ग्राम मुरेठी, सुनील कुमार पिता हरिशंकर टंडन ग्राम पिरदा थाना विधानसभा को गिरफ्तार किया है।




