CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

ढील मिलते ही लालपुर मंडी में उमड़ी भीड़, पुलिस-निगम की टीम ने बाजार किया सील

ढील मिलते ही लालपुर मंडी में उमड़ी भीड़, पुलिस-निगम की टीम ने बाजार किया सील
Share

रायपुर। टोटल लॉकडाउन को आज पूरे 10 दिन हो गए है। जिला प्रशासन ने इसे एक सप्ताह के लिए और बढ़ाया है, साथ ही कुछ ढिलाई भी बरती है।
जिला प्रशासन ने लाॅकडाउन में थोड़ी राहत देते हुए फल-सब्जी सहित अन्य दुकानों को खोलने की अनुमति दी है। लेकिन इस छूट में भी लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।
हालात ऐसे है कि राजधानी में आज सुबह से ही भीड़ उमड़ रही है। लोग बाग़ फल-सब्जी खरीदने बड़ी संख्या में आ रहे है। वहीं लालपुर के थोक फल बाजार में भी सुबह 6 बजे लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद बाजार को सील कर दिया। दरअसल थोक बाजार में स्ट्रीट वेंडर्स फल लेने पहुंच रहे थे। लेकिन खरीददारी के दौरान सोशल डिस्टन्सिंग का पालन सही ढंग से नहीं हो रहा था। इसके चलते कार्रवाई की गई।
 



Share

Leave a Reply