CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

कांधे पर सजा अशोक स्तंभ, पीताम्बर, गरिमा और सुशील बने एडिशनल एसपी

कांधे पर सजा अशोक स्तंभ, पीताम्बर, गरिमा और सुशील बने एडिशनल एसपी
Share

रायगढ़। जिले के तीन डीएसपी पीताम्बर पटेल, गरिमा द्विवेदी एवं सुशील नायक पदोन्नत होकर एडिशनल एसपी बन गये हैं। वहीं इनके कांधे पर अशोक स्तंभ शोभायमान हो गया है। छत्तीसगढ़ शासन, गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय से जारी आदेश दिनांक २६ जुन अनुसार 26 उप पुलिस अधीक्षकों को एडिशनल एसपी के पद पर पदोन्नति प्राप्त हुई है।

पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में रायगढ़ जिले के एसडीओपी खरसिया पीताम्बर सिंह पटेल, डीएसपी IUCAW गरिमा द्विवेदी एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ सुशील नायक भी शामिल हैं। पदोन्नत होने वाले अधिकारियों को आज पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक डी.एम.अवस्थी ने कंधों पर अशोक स्तम्भ लगाया। वहीं सरिया व पुसौर थाने की सुपरविजन पुलिस अधिकारी गरिमा द्विवेदी को पुलिस कार्यालय में एसपी संतोष कुमार सिंह ने अशोक स्तम्भ ‍लगाकर पदोन्नति पर शुभकामनाएं दीं।



Share

Leave a Reply