CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़ में ASI गिरफ्तार: 15 वर्षीय किशोरी से रेप के मामले में हुआ गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में ASI गिरफ्तार: 15 वर्षीय किशोरी से रेप के मामले में हुआ गिरफ्तार
Share

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के छुईखदान थाने में पदस्थ एएसआई को रेप और जान से मारने की कोशिश में गिरफ्तार किया गया है।


आरोपी  कई दिनों से 15 साल की बच्ची का शोषण कर रहा था। नाबालिग को डराने और धमकाने के लिए उसके दोनों पैर भी जला दिए थे। बच्ची के पैर पर जलने के निशान भी हैं। आरोपी एएसआई नरेंद्र गहीने है। नरेंद्र थाना परिसर में बने सरकारी क्वार्टर में अकेला रहता था। उसने एक महिला को घर का खाना बनाने और बाकी काम करने के लिए काम पर रखा था। 

पीडि़त की मां पिछले एक साल से नरेंद्र के घर खाना बनाने के लिए आ रही थी। कोरोना काल के समय उसकी तबीयत खराब हो गई। उस समय वो अपनी बेटी को खाना बनाने के लिए भेज दिया करती थी। इस दौरान वह नाबालिग से छेड़छाड़ करने लगा। नरेंद्र ने मौका पाकर नाबालिग से दुष्कर्म किया। साथ ही धमकी दी कि अगर वह किसी को बताएगी तो उसे जान से मार देगा। इसके बाद नरेंद्र अक्सर नाबालिग का शोषण करने लगा। इस दौरान पीडि़त इसका विरोध करती थी, लेकिन आरोपी डरा-धमकाकर हर बार उसे चिप करा देता था। 

पीडि़ता ने अपने माँ को बताई आप बीती 
एक दिन आरोपी ने लड़की के दोनों पैर भी जला दिए। इसके बाद पीडि़त ने पूरी कहानी अपनी मां को बताई। बाद में पूरे मामले की लिखित में शिकायत पुलिस में की गई। छुईखदान थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख ने बताया कि आरोपी एएसआई  नरेंद्र गहीने को गिरफ्तार कर लिया गया है। 14 अगस्त को पीडि़त की मां शिकायत लेकर थाने पहुंची थी। 16 अगस्त को पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और देर रात नरेंद्र गहीने को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि पीडि़त की मां आरोपी पुलिस वाले के घर खाना बनाने का काम करती थी। इसी बीच उसकी बेटी ए एस आई के संपर्क में आई थी।


Share

Leave a Reply