CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

शराब पीने मांगा पैसा,नहीं देने पर युवक पर किया ताबड़तोड़ हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार

शराब पीने मांगा पैसा,नहीं देने पर युवक पर किया ताबड़तोड़ हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार
Share

कुरूद, कुरूद शराब दुकान के पास एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया।जिसमें धमतरी टिकरापारा निवासी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों ने शराब पीने युवक से पैसा मांगा। नही देने पर टूट पड़े। इस मामले में पुलिस ने कुरुद के पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार को शाम करीब 4 बजे धमतरी टिकरापारा निवासी पेशे से ड्राइवर सुरेश पिता स्व अजय तिवारी 32 साल चर्रा रोड में संचालित कुरूद शराब दुकान आया था। जहां उत्तम के चखना दुकान के पास कुरूद चंडी पारा के युवक राजा कुर्रे पिता सुरेश कुर्रे उम्र 23 वर्ष ने सुरेश से दारू पीने पैसा मांगा। जिस पर दोनों में विवाद हो गया। जो मारपीट में बदल गई। जिसे लेकर राजा के भाई किस्मत कुर्रे पिता सुरेश कुर्रे उम्र 32 वर्ष और उसके साथी मिथुन बंजारे पिता हरिदास बंजारे उम्र 24 वर्ष चंडी पारा कुरूद, ज्वाला जोशी पिता उमाशंकर जोशी उम्र 19 वर्ष चंडी पारा कुरूद, हकीम खान पिता हनीफ खान उम्र 20 वर्ष इंदिरा नगर कुरूद ने चाकू सहित बैट,लाठी, डंडे से बेदम पिटाई कर दी। जिससे सुरेश तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे 108 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात की सूचना मिलने पर कुरूद पुलिस हरकत मे आई,जिला अस्पताल में घायल का बयान के बाद पांचो आरोपियों को तत्काल हिरासत में लिया। टीआई उमेंद्र टंडन ने बताया कि सभी के विरुद्ध प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 307,327, 294, 323, 506,147,34 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

 



Share

Leave a Reply