CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

विधानसभा सत्र: स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम आज सवालों का देंगे जवाब

विधानसभा सत्र: स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम आज सवालों का देंगे जवाब
Share

 रायपुर। आज विधानसभा सत्र का पांचवा दिन हैं। आज स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल सदन में सवालों का जवाब देंगे। राजस्व में लंबित प्रकरणों व शिक्षको के रिक्त पदों व भर्ती के सम्बंध में आज सबसे ज्यादा सवाल पूछे जाएंगे। आज सत्र के पांचवे दिन कुल 66 सवाल लगाए गए हैं। राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल से फौती,नामांतरण, डायवर्सन,सीमांकन व बटांकन के लंबित प्रकरणों के सम्बंध में सवाल पूछे गए हैं। इसके अतिरिक्त समाजिक संस्थाओं को भूमि आवंटन, शासकीय भूमि के आवंटन,डैम में प्रभावितों को मुआवजा, आदिवासी भूमि को बिक्री की अनुमति,जमीन फर्जीवाड़ा, शासकीय जमीन पर अतिक्रमण व एसईसीएल को लीज में दी गई जमीन आदि के सम्बंध में सवाल पूछे गए हैं। शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम से स्कूलों में शिक्षक भर्ती,रिक्त पदों की जानकारी, अटैचमेंट, आत्मानंद स्कूलों की संख्या व स्टाफ की जानकारी, छात्रावास अधीक्षकों के अटैचमेंट, ट्रायबल स्कूलों के स्कूल शिक्षा विभाग में संविलियन, शक्कर कारखाना, जर्जर स्कूलों के उन्नयन,पोर्टा केबिन स्कूल,कृषि साख सहकारी समितियों को प्रदत खाद,एकल शिक्षकीय व शिक्षक विहीन स्कूलों की जानकारी, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जानकारी, अनुदान प्राप्त स्कूलों में भर्ती की जानकारी आदि प्रश्न पूछे गए हैं.



Share

Leave a Reply