सहायक आरक्षक ने पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या, जाने पूरी खबर
दंतेवाड़ा। जिले के गीदम के फूलपदर के जंगल में सहायक आरक्षक ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक सोमचंद्र निषाद सहायक आरक्षक कारली पुलिस लाइन में पदस्थ था।
मिली जानकारी के अनुसार, गीदम स्थित फूलपदर के जंगल में कारली पदस्थ सहायक आरक्षक सोमचंद्र निषाद ने कल फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। पुलिस ने घटनास्थल में पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटनास्थल के पास से मृतक सहायक आरक्षक का मोटर साइकिल भी बरामद किया गया है। आरक्षक के आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात बताया जा रहा है पुलिस घटना की जांच में जुटी है।




