गंगा ईमली तोडऩे की बात पर मां-बेटी पर ईंट के टूकड़ों से हमला, तीन लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज
रायपुर। राजधानी रायपुर के सेजबहार थाना क्षेत्र के ग्राम जुलूम में गंगा ईमली तोडऩे की बात पर एक परिवार के तीन लोगों ने मिलकर मां और उसकी बेटी पर ईंट के टूकड़ों से हमला कर घायल करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
सेजबहार थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम जुलूम में रहने वाली श्रीमती खिलेश्वरी साहू पति कमल 40 वर्षीय अपनी लड़की के साथ गांव में एक बाड़ी में लगे गंगा ईमली पेड़ से गंगा ईमली तोड़ रहे थे। दोनों को गंगा ईमली तोड़ते देख बाड़ी के मालिक परिवार के धनेशु वर्मा, धनंजय और कुसुम वर्मा ने यह कहते हुए दोनों मां-बेटी से गाली-गलौच एवं जान से मारने की धमकी देकर ईंट के टुकड़ों से फेंककर उन पर हमला किया, जिससे उन्हें चोटें आई है। पुलिस ने घटना की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया।




