CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

उधारी रकम मांगने गए युवक पर हमला, पुलिस ने दर्ज किया अपराध

उधारी रकम मांगने गए युवक पर हमला, पुलिस ने दर्ज किया अपराध
Share

कुरुद। उधारी रकम मांगने गए एक युवक पर ग्राम मेडरका में जनपद सदस्य के पति सहित उसके तीन भाइयों ने मारपीट कर घायल कर दिया। जिसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम मेडरका निवासी मुकेश चंद्राकर पिता अलखराम चंद्राकर का दोस्त ग्राम दहदहा निवासी सोमेश चंद्राकर मेडरका में नेतराम साहू से उधारी पैसा मांगने 6 मई को गया था। रात्रि करीबन 8 बजे दोनों नेतराम साहू के घर गए थे। इसी दौरान उधारी पैसे की बात को लेकर उसका बड़ा भाई परदेशी राम साहू और उसका भांजा तुलाराम साहू अश्लील गाली गलौज, झगड़ा विवाद करते हुए हाथ मुक्कों से मारपीट की। इस बात को लेकर दूसरे दिन सुबह 9 बजे कुरुद जनपद सदस्य के पति मिलन साहू जो नेतराम का छोटा भाई हैं। ने बात करने के लिए फोन कर घर के पास बुलाया। जैसे ही पहुंचा नेतराम, मिलन और तुलाराम ने मिलकर बहुत दादागिरी करता है, कहते हुए अश्लील गालियां देकर डंडे से मारपीट की। झगड़ा मारपीट को सुनकर बीच बचाव करने आए उसके भाई मिथलेश चंद्राकर को भी तीनों ने मिलकर पिटाई कर दी। मारपीट से प्रार्थी मुकेश चंद्राकर के सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं। साथ ही हथेली, पीठ ,चेहरा और उसके भाई के बाएं हाथ, पीठ में चोटें आई हैं। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस धारा 294,323,506 34 ताहि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कर रही है।



Share

Leave a Reply