घर में अकेली देख महिला का हाथ-बांह पकड़ बेईज्जत करने का प्रयास, मामला दर्ज
रायपुर। घर में अकेली युवती को देखकर बेईज्जत करने की नियत से हाथ-बांह पकड़ लेने की रिपोर्ट आरंग थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार आरंग निवासी पीडि़ता 26 वर्ष ने आरंग थाने में श्किायत दर्ज करायी है 10 फरवरी शाम 5 बजे खिलेश यादव पिता ओमन यादव ने पीडि़ता को घर में अकेली देखकर हाथ-बांह पकड़ बेईज्जत करने का प्रयास किया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 451,354 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।




