BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राजधानी के एक स्कूल में नर्सरी की बच्ची के साथ, दुष्कर्म करने की कोशिश, परिजनों ने दर्ज कराई थाने में रिपोर्ट

राजधानी के एक स्कूल में नर्सरी की बच्ची के साथ, दुष्कर्म करने की कोशिश, परिजनों ने दर्ज कराई थाने में रिपोर्ट
Share

रायपुर। नर्सरी क्लास के स्कूली बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने की रिपोर्ट थाने में दर्ज की गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टाटीबंध स्थित निजी स्कूल भारतमाता हायर सेकंडरी स्कूल में पढऩे वाली नर्सरी क्लास की मासूम बच्ची चार वर्ष के साथ स्कूल में काम करने वाले एक मिस्त्री ने बच्ची को बाथरूम में ले जाकर दुष्कर्म करने की कोशिश किया। स्कूल की छुट्टी होने के बाद बच्ची के नाजुक अंग में दर्द होने पर घटना की जानकारी अपने परिजनों को दिया जिसके बाद परिजन व आसपास के लोगों ने स्कूल में पहुंचकर घटना  की शिकायत स्कूल प्रबंधन से करने पर परिजनों को बदनामी का डर दिखाकर पुलिस को जानकारी देने से मना किया गया। वहीं स्कूली बच्चों के परिजनों द्वारा दबाव बनाने पर स्कूल प्रबंधन ने 31 मार्च के बाद स्कूल में काम करने वाले स्टाफ को बुलाकर पहचान कराने के बाद कार्रवाई करने की बात करने लगे। इस पर परिजनों ने घटना की जानकारी थाने में दी जिसके बाद पुलिस ने स्कूल में पहुंचकर आरोपी की धरपकड़ में जुटी हुई है।  

गौरतलब है कि उक्त घटना पर तत्काल कार्रवाई करने के बजाय स्कूल प्रबंधन द्वारा मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने वाले मिस्त्री के मामले में पूर्णत: संवेदनहीनता का परिचय दिया गया है जबकि इस संबंध में सुप्र्रीम कोर्ट नईदिल्ली द्वारा तत्काल प्रभाव से मामले में संज्ञान लेकर संबंधित आरोपी के खिलाफ पास्कोएक्ट की धारा में मामला दर्ज कराने का प्रावधान है।


Share

Leave a Reply