यात्री गण ध्यान दे : नॉन इंटरलॉकिंग मेंटनेंस के चलते रद्द रहेंगीं ये ट्रेनें , देखे लिस्ट
रायपुर : त्योहारी सीजन में रेल से यात्रा करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। होली से पहले उन यात्रियों को तगड़ा झटका लगा है, जो अपनी यात्रा के लिए निश्चिंत थे। क्योंकि इस बार दुर्ग रायपुर और बिलासपुर रेल मंडल से चलने वाली लगभग 34 ट्रेनें रद्द कर दी गई है। तीसरी लाइन का काम चल रहा है और यही वजह है कि एक लंबे समय से लगातार ट्रेनें प्रभावित हैं। लगातार कुछ कुछ दिनों के लिए कई ट्रेनें रद्द कर दी जा रही है। होली आने वाली है, ऐसे में यात्रियों की संख्या बेहद अधिक होती है।
कई महीनों पहले से इसके लिए बुकिंग करवाई जाती है। लेकिन अब अचानक ट्रेन रद्द होने के बाद जिन यात्रियों के पास कंफर्म टिकट थी उनके लिए भी परेशानी बढ़ गई है रिजर्वेशन काउंटर से तत्काल टिकट भी नहीं मिल रहा है। उत्तर भारत की ओर सफर करने वाले यात्रियों से ज्यादा प्रभावित होने वाले हैं।
7-9 मार्च तक तीसरी रेल लाइन में नॉन इंटरलॉकिंग के मेंटनेंस की वज़ह से रायपुर से जाने वाली कई ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा। रद्द होने वाली गाड़ियों में…
7 से 13 मार्च तक दुर्ग से चलने वाली 08741 दुर्ग-गोंदिया मेमू स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी
7 से 13 मार्च तक गोंदिया से चलने वाली 08743 गोंदिया-ईतवारी मेमू स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी।
7 से 13 मार्च तक ईतवारी से चलने वाली 08744 ईतवारी-गोंदिया मेमू स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी।
7 से 13 मार्च तक गोंदिया से चलने वाली 08742 गोंदिया-दुर्ग मेमू स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी।
9 से 12 मार्च तक तुमसर रोड से चलने वाली 07811 तुमसर रोड-तिरोडी डेमू स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी।
9 से 12 मार्च तक तिरोडी से चलने वाली 07812 तिरोडी-तुमसर रोड डेमू स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी।
8 से 12 मार्च तक बिलासपुर से चलने वाली 12855 बिलासपुर-इतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन रद्द रहेगी।
8 से 12 मार्च तक इतवारी से चलने वाली 12856 इतवारी-बिलासपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन रद्द रहेगी।
8 से 12 मार्च तक इतवारी से चलने वाली 18240 इतवारी-बिलासपुर एक्सप्रेस ट्रेन रद्द रहेगी।
8 से 11 मार्च तक गेवरा रोड से चलने वाली 18239 गेवरा रोड-इतवारी एक्सप्रेस ट्रेन रद्द रहेगी।




