CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

रायपुर में आर्कषक ऑफर: टीका लगवाने पर मिलेंगे टीवी, कुकर, रेनकोट जैसे कई तोहफे

 रायपुर में आर्कषक ऑफर: टीका लगवाने पर मिलेंगे टीवी, कुकर, रेनकोट जैसे कई तोहफे
Share

रायपुर। रायपुर के पार्षद अब लोगों के लिए टीका लगवाने के बाद आर्कषक ऑफर लेकर मैदान में उतर आए हैं। शहीद हेमू कालाणी वार्ड के पार्षद और जोन अध्यक्ष हरदीप सिंह बंटी होरा और पुरानी बस्ती वार्ड के पार्षद एमआईसी मेंबर जितेंद्र अग्रवाल ने अपनी तरफ से वैक्सीनेशन करवाने वाले लोगों में गिफ्ट बांटने का एलान किया है।

पार्षदों ने का कहना है कि गिफ्ट बांटने का ऐलान इसलिए किया गया है ताकि लोगों में टीका लगवाने की रुचि पैदा हो और अधिक से अधिक लोग आगे आकर टीकाकरण कराएं। उन्हें वैक्सीनेशन के बाद सेहत का तो तोहफा मिलेगा ही साथ ही साथ घर पर इस्तेमाल में लाई जा सकने वाली चीजें भी बतौर गिफ्ट बांटी जाएगी। इसके लिए लकी ड्रॉ का सिस्टम होगा। टीका लगवाने के बाद लोगों के नाम की चिट वैक्सीनेशन सेंटर पर जमा होगी। इनमें से चुने जाने वाले लकी विनर्स को ये उपहार मिलेंगे। शहीद हेमू कालाणी वार्ड के पार्षद बंटी होरा ने बताया कि हमारे वार्ड में देवेन्द्र नगर कन्या महाविद्यालय में वैक्सीन लगाई जा रही है। पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वालों को प्रेशर कूकर, कपड़े प्रेस करने की स्त्री , रेनकोट, छाता दिए जाएंगे। महंत लक्ष्मी नारायण वार्ड के पार्षद जितेंद्र अग्रवाल ने बताया कि 27 से 29 जून तक टीका लगवाने हर बीपीएल राशनकार्ड धारक को एक किलो शक्कर दी जाएगी। इसके बाद 4 जुलाई तक सभी के नामों की चिट जमा की जाएगी। लकी ड्रॉ में टीवी, मिक्सर और इस्त्री दी जाएगी।

ज्ञातव्य है कि गुरुवार को महापौर एजाज ढेबर ने अधिकारियों की एक बैठक ली। रविवार 27 जून को रायपुर के सभी 70 वार्ड में सुबह 10 से 11 बजे तक सभी पार्षद लोगों के बीच जाकर उन्हें टीका लगवाने के प्रेरित करेंगे। हर वार्ड में जोन स्तर के अफसरों की ड्यूटी लगाई जा रही है। पार्षदों के लिए रूट चार्ट बनाया जा रहा है। दरअसल महापौर ने एलान किया है कि जिस वार्ड में सबसे अधिक वैक्सीनेशन होगा वहां के पार्षदों को 10 से 5 लाख रुपए तक राशि विकास कार्यों के लिए अलग से दी जाएगी।
 


Share

Leave a Reply