CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

5 लाख रुपये तक के मुफ्त ईलाज के लिए अगस्त में इस तारीख तक बनेगे आयुष्मान कार्ड

5 लाख रुपये तक के मुफ्त ईलाज के लिए अगस्त में इस तारीख तक बनेगे आयुष्मान कार्ड
Share

बेमेतरा । आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजनांतर्गत ”आपके द्वार आयुष्मान” अभियान 31 अगस्त तक च्वाइस सेंटर या काॅमन सर्विस सेंटरो के माध्यम से बनाये गये आयुष्मान प्लास्टिक पीसी कार्ड का वितरण ओटीपी के माध्यम से उसी च्वाइस सेंटर पर ही हितग्राहियों को निःशुल्क कवर सहित प्रदाय किया जाना हैं। जिसके लिए संबंधित च्वाइस सेंटर या काॅमन सर्विस सेंटर पर हितग्राहियों को दस्तावेज के साथ स्वयं उपस्थित होना होगा और साथ में च्वाईस सेंटर से प्राप्त मोबाइल मैसेज, आधार कार्ड, राषन कार्ड, अन्य कोई भी शासकीय फोटो पहचान पत्र साथ लाना होगा।
स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि पुनः आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए ”आपके द्वार आयुष्मान” अभियान का 31 अगस्त तक विस्तार किया गया हैं, जिसमें ऐसे हितग्राही जिन्होने अभी तक अपना कार्ड नहीं बनवाया हैं वो अपने नजदीकी च्वाइस सेंटर या काॅमन सर्विस सेंटर में जा कर निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा हैं। कार्ड बनाने के लिए हितग्राहियों को राशन कार्ड के साथ अपना आधार कार्ड लेकर च्वाइस सेंटर जाना होगा। परिवार की पात्रता के आधार पर क्रियाशील अंत्योदय, प्राथमिकता राशन कार्डधारी परिवार और सामाजिक, आर्थिक संगणना 2011 से चयनित परिवारों को पाॅच लाख रुपए तक सालाना सुविधा इन कार्डो से मिलेगी। इसी प्रकार शेष राशनकार्डधारी परिवारों को सााना 50 हजार रुपए तक का निःशुल्क ईलाज पंजीकृत शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों में आयुष्मान कार्ड के द्वारा मिलेगा। जिले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ एस.के.शर्मा ने जिले वासियों से नजदीकी च्वाइस सेंटर जाकर 31 अगस्त के पहले आयुष्मान कार्ड बनवाने की अपील की हैं ताकि आवश्यकता पड़ने पर पुरे साल उनका निःशुल्क ईलाज हो सके।
 



Share

Leave a Reply