अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने दिया 500 नग ऑक्सीमीटर, कलेक्टर और सीईओ ने जताया आभार
रायपुर। लोगों के बेहतर स्वास्थ्य जांच के लिए आज अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा कलेक्टर डॉ एस. भारती दासन और सीईओ डॉ गौरव कुमार सिंह को 500 नग ऑक्सीमीटर प्रदान किया गया। कलेक्टर डॉ भारती दासन ने कहा कि कोरोना की बीमारी ने न केवल लोगो को भयाक्रांत,आंशिक वातावरण और संघर्ष दिया बल्कि मानवता का ऐसा चेहरा भी दिखाया है, जो दूसरों की सेवा में तत्पर हो।इस बीमारी से रक्षा और बचाव के लिए सेवाभावी नागरिकों,स्वयंसेवी संगठनों और संस्थाओं ने जरूरतमंद और पीड़ित लोगों की आगे बढ़कर सहायता करने का जो अवसर दिया उसे पूरा करने में समाज के सभी वर्गों ने अपनी सराहनीय भूमिका निभाई।अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा प्रदत्त इस ऑक्सीमीटर से लोगो के स्वास्थ्य परीक्षण में मदद मिलेगी।
इसे भी पढ़े:रायपुर में कल के मुकाबले आज बढ़े आंकड़े, 854 मरीज स्वस्थ हुए, 15 की मौत
सीईओ डॉ सिंह ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य परीक्षण के लिए इस ऑक्सीमीटर का वितरण किया जाएगा।उन्होंने बताया कि अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा 500 थर्मल स्कैनर और 2500 ऑक्सीमीटर दिया जाना है।इसी तारतम्य में आज 500 ऑक्सीमीटर प्रदान किये गए।
इसे भी पढ़े:शिक्षक ने छात्र के प्राइवेट पार्ट को गर्म आयरन से दागा, धमकी दी- अगर किसी को बताया तो ...
इस अवसर पर फाउंडेशन के प्रतिनिधि मनीष कुमार और वी द पीपल के संदीप का कलेक्टर और सीईओ ने आभार ब्यक्त करते हुए इस सहयोग की सराहना की।




