BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ बड़ बुन्दीन माता मेला हुआ शुभारंभ, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ बड़ बुन्दीन माता मेला हुआ शुभारंभ, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
Share

 नारायणपुर : जिले की लोक संस्कृति, देव मान्यता और परंपरा का जीवंत प्रतीक बड़ बुन्दीन माता मेला ग्राम पंचायत बिंजली में 25 अप्रैल को बड़ी श्रद्धा और उल्लास के साथ आरंभ हुआ। मेले की शुरुआत बड़ बुन्दीन माता मंदिर में पारंपरिक पूजा-अर्चना और परघाव के साथ विधिवत रूप से हुई।

मेले के शुभारंभ पर आस-पास के गांवों से बड़ी संख्या में स्थानीय देवी-देवताओं के प्रतीक स्वरूप डंगई, लाठ, डोली और छत्र के साथ देव परिक्रमा की रस्म संपन्न की गई। इस दौरान तीन परिक्रमा की परंपरा का पालन करते हुए श्रद्धालुओं ने रास्ते में पूजा-अर्चना की। समागम स्थल पर शीतला माता, कोकोड़ी करीन, कंकालीन माता, कोट गुड़ीन सहित अनेकों ग्राम देवी-देवताओं का आगमन हुआ। इनके साथ सिरहा, पुजारी और गायता भी पारंपरिक वेशभूषा में उपस्थित रहे।

पारंपरिक वाद्य यंत्रों जैसे मांदर, ढोलक और मोहरी की मधुर धुनों पर देवी-देवताओं की झूमती टोलियों ने समां बांध दिया। कार्यक्रम को देखने के लिए आसपास के गांवों की महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सैकड़ों की संख्या में उपस्थित होकर आनंदित हुए।

बड़ बुन्दीन माता मेला क्षेत्र का एक प्रमुख लोकोत्सव माना जाता है। इस वर्ष भी मेले की रौनक देखते ही बन रही है। मेले में दैनिक उपयोग की वस्तुओं, फैंसी आइटम्स और मिष्ठान की दुकानों से माहौल और भी रंगीन हो गया है।

ग्राम पंचायत बिंजली द्वारा मेला आयोजन के लिए पार्किंग, पेयजल, विद्युत और सुरक्षा सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यह मेला न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह क्षेत्रीय लोक परंपरा और संस्कृति की जीवंत झलक भी प्रस्तुत करता है।



Share

Leave a Reply