बदला मौसम का मिजाज: राज्य में अनेक स्थानों पर भारी बारिश के आसार
रायपुर। राज्य में आगामी चौबीस घंटों के दौरान अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना बनी हुई है।
मौसम विभाग के नियमित रिपोर्ट के अनुसार इस समय मानसूनी द्रोणिका बीकानेर, सीकर, ग्वालियर, सीधी, डेहरी, धनबाद, कोलकाता और इसके पश्चात दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। पूर्व पश्चिम शियर जोन 18 डिग्री उत्तर में 5.8 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। एक द्रोणिका दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश से दक्षिणी छत्तीसगढ़ तक 1.5 किलोमीटर से 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इसके प्रभाव से आने वाले चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है। इसके अलावा राज्य के एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की भी संभावना बनी हुई है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा और मौसम सामान्य बना रहेगा।




