बड़ी खबर रायपुर: महिला की गला घोटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
रायपुर। महिला की गला घोटकर हत्या कर देने की रिपोर्ट अभनपुर थाने में दर्ज करायी गई है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम गिरोला अभनपुर निवासी श्रवण मारकण्डे 38 वर्ष पिता स्व.पन्ना लाल मारकण्डे ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि वह अपने माता -पिता का इकलौता संतान है तथा 06 वर्ष पहले ही उसके पिता की मौत हो चुकी है जिसके बाद से उसकी मां मकान में अलग कमरे में रहती है। 11 जुलाई को रात 10.15 बजे जब वह अपने कमरे में अपनी के साथ था तभी उसकी मां के कमरे में बर्तन गिरने की तेज आवाज आई जाकर देखने पर दरवाजा अंदर से बंद था जिसे खोलने उसने अपनी मां को आवाज लगाया। लेकिन कोई जवाब नही मिलने पर दरवाजे के छेद से झाकर देखा तब उसकी मां जमीन पर पड़ी हुई थी तथा कमरे में सागर डहरिया कमरे में मौजूद था तथा प्रार्थी की मां संतरिन बाई के गले में कपड़ा बंधा हुआ था। जिसके बाद आवाज लगाने पर दरवाजा खोलकर सागर डहरिया भागने का प्रयास किया। जिसे प्रार्थी व उसकी पत्नी ने पकड़ लिया। तथा आस-पास के लोगों को बुलाकर कमरे में बंद कर दिया। प्रार्थी की मां के कमरे में अश्लील सामाग्री बिस्तर पर पड़ा हुआ मिला। जिससे पता चलता है कि उसकी मां व सागर डहरिया के बीच अवैध संबंध थे। किसी बात पर विवाद होने पर सागर डहरिया ने उसकी मां का कपड़े से गला घोटकर हत्या कर दिया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।




