बड़़ी खबर रायपुर: सड़क हादसे में बाईक सवार की मौत, माजदा वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज
रायपुर। तेज रफ्तार स्वराज माजदा वाहन की ठोकर से बाईक सवार की मौत हो जाने की रिपोर्ट अभनपुर थाने में दर्ज करायी गई है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम डोडरा अभनपुर निवासी ईतवारी राम निषाद 72 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 23 मई को शाम 6.10 बजे ग्राम भरेंगाभाठा अभनपुर के पास तेज रफ्तार स्वराज माजदा क्रमांक सीजी 05 एए 6892 के चालक ने बाईक सवार हेमु निषाद 40 वर्ष पिता भगोला निषाद निवासी ग्राम डोडरा अभनपुर को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो जाने पर उसकी मौत हो गई। घटना की शिकायत पर पुलिस ने माजदा चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर धारा 279,304 ए के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।




