BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

स्तन कैंसर के बारे में जागरूकता लाने के लिए बालको मेडिकल सेंटर ला रहे है "ही फ़ॉर हर" कैंपेन

स्तन कैंसर के बारे में जागरूकता लाने के लिए बालको मेडिकल सेंटर ला रहे है "ही फ़ॉर हर" कैंपेन
Share

रायपुर, इस अक्टूबर ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता माह के उपलक्ष्य में बालको मेडिकल सेंटर , नया रायपुर लाया है " ही फ़ॉर हर " कैंपेन जिसमे स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता फ़ैलाने के लिए सभी लोगों से अपील की जा रही है की घर के पुरुष, अपने घर में अपनी माँ , बहन, पत्नी, बेटी के साथ फोटो खींचे या एक छोटा वीडियो बना कर अपने फेसबुक पेज में अपलोड करें व बालको मेडिकल सेंटर के फेसबुक पेज को टैग करें और इस कम्पैन को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण सहयोग करें।
इसी के साथ बालको मेडिकल सेंटर ने पूरे महीने महिलाओं के लिए विशेष ब्रैस्ट कैंसर स्क्रीनिंग कैंप भी चल रहा है जिसमें, डिजिटल मैमोग्राफी , ऍफ़ एन ए सी (FNAC) ,जनरल स्क्रीनिंग, फ्री स्तन परीक्षण पुस्तिका व महिला कैंसर विशेषज्ञ द्वारा परामर्श दिया जा रहा है जो की 31 अक्टूबर तक चलेगा ।
बालको मेडिकल सेंटर के सीओओ, वेंकटा कुमार बताते है की कैंसर एक जटिल बीमारी है और इसका इलाज संभव है यदि इसे शुरुआत में ही पहचान लिया जाये । ब्रैस्ट कैंसर के मरीजों के ठीक होने के आंकड़े बताते है की इसकी पहचान अगर जल्दी हो जाती है तो उपचार के परिणाम बहुत ही बेहतर होते है, इसलिए मैं सभी से अनुरोध करता हूँ की अधिक से अधिक संख्या में इस ब्रैस्ट कैंसर स्क्रीनिंग प्रोग्राम में भाग लें एवं जाँच कराएं।
बालको मेडिकल सेंटर , वेदांत समूह की एक समाजिक पहल है जिसका उद्देश्य एक कैंसर मुक्त समाज बनाना है और कैंसर के इलाज को सभी लोगों तक पहुंचना है और इसी दिशा में काम करते हुए यहाँ पर 50 से अधिक कैंसर विशेषज्ञ कार्यरत है जो देश के कई बड़े कैंसर हॉस्पिटल में काम कर चुके है। यहाँ पर अत्याधुनिक चिकित्सकीय सुविधाएँ व तकनीक से इलाज किया जा रहा है ।
आइये, इस ब्रैस्ट कैंसर जागरुकता माह में इस बीमारी को जड़ से ख़त्म करने के लिए सभी को जागरूक करते है।
 



Share

Leave a Reply