CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बलौदाबाजार हिंसा केस : जेल में ही मनेगी MLA देवेंद्र यादव की दिवाली...इतने दिन तक फिर बढ़ी रिमांड…!!

बलौदाबाजार हिंसा केस : जेल में ही मनेगी MLA देवेंद्र यादव की दिवाली...इतने दिन तक फिर बढ़ी रिमांड…!!
Share

 रायपुर। बलौदाबाजार आगजनी और हिंसा केस में जेल में बंद विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। सोमवार को हुई सुनवाई में कोर्ट ने उनकी रिमांड अवधि 4 नवंबर तक के लिए बढ़ा दी है। दीपावली में देवेंद्र यादव जेल से बाहर नहीं आ सकेंगे। बार-बार रिमाड की अवधि बढ़ने से इस बार उनकी दीपावली जेल में ही मनेगी।


दरअसल  बलौदाबाजार हिंसा मामले में 17 अगस्त से जेल में बंद है। विधायक देवेंद्र यादव उनकी गिरफ्तारी को 66 दिन हो चुके हैं। इसके बाद भी उन्हें कोर्ट से राहत नहीं मिली है। विधायक देवेंद्र यादव की सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बलौदाबाजार के  सीजेएम कोर्ट में पेश हुए। पुलिस ने कोर्ट से देवेंद्र यादव की न्यायिक रिमांड बढ़ाने की मांग की थी, जिस पर कोर्ट ने उनकी न्यायिक रिमांड 4 नवंबर तक बढ़ा दी है।  

वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से हुई सुनवाई
देवेंद्र यादव के वकील अनादि शंकर मिश्रा ने बताया कि, पुलिस ने  4 नवंबर तक रिमांड बढ़ाने की मांग की थी। जिस पर हमने आपत्ति जताई। हमने कहा कि, गिरफ्तारी को आज की तारीख में पूरे 66 दिन हो चुके हैं। इतनी लंबी अवधि के बाद भी पुलिस सिर्फ साक्ष्य गढ़ने का काम कर रही है। लंबी बहस के बाद सीजेएम  कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए देवेंद्र यादव की रिमांड को 4 नवंबर तक बढ़ा दिया है।

 



Share

Leave a Reply