नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

आइसोलेशन में घर मे रहना छोड़ सड़क पर बखेड़ा करती रही बंगलादेशी महिला,पुलिस ने समझाकर वापस भेजा

आइसोलेशन में घर मे रहना छोड़ सड़क पर बखेड़ा करती रही बंगलादेशी महिला,पुलिस ने समझाकर वापस भेजा
Share

रायगढ़, शहर में बांग्लादेश से आई एक महिला को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने होम आइसोलेशन में रहने के लिए कहा है लेकिन वह घर से बाहर घूम रही थी। जब आस-पास के लोगों ने उस पर आपत्ति की तो महिला ने बखेड़ा खड़ा कर दिया। जिसके बाद वहां खड़े लोग भी उससे उलझ पड़े। इतना ही नहीं मौके पर पहुंची पुलिस से भी महिला उलझ पड़ी। जैसे—तैसे पुलिस अधिकारियों की समझाइश पर महिला घर के भीतर जाने के लिए राजी हुई। बता दे कि चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रिहायशी इलाके में बैंक कालोनी के समीप बंगालीपारा मोहल्ले में बांग्लादेश से आई एक महिला को 14 दिनों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने होम आईसोलेट किया था, लेकिन उक्त महिला निरंतर कलकत्ता की रहने वाली अपनी परिचित युवती के साथ मोहल्ले में बेख़ौफ होकर घूम रही थी। ऐसे में इसकी शिकायत मोहल्लेवासियों ने पुलिस को की। हालांकि पुलिस ने महिला के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज नहीं किया है।

 



Share

Leave a Reply