CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

कोंडागांव में हुई बस्तर फाईटर भर्ती की शुरुआत, 300 पदों पर होनी है भर्ती...

कोंडागांव में हुई बस्तर फाईटर भर्ती की शुरुआत, 300 पदों पर होनी है भर्ती...
Share

कोंडागांव : छत्तीसगढ़ शासन की मंशा अनुरूप बस्तर संभाग के अंदरूनी वनांचल क्षेत्र के युवा युवतियों को बस्तर की शांति सुरक्षा एवं विकास कार्य के साथ-साथ रोजगार का अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी दिशा निर्देश के पालन में कोंडागांव के लिए स्वीकृत बस्तर फाइटर आरक्षक के 300 पदों हेतु भर्ती प्रक्रिया पुलिस अधीक्षक कोंडागांव दिव्यांग पटेल के नेतृत्व में आज दिनांक 9 मई 2022 को पुलिस लाईन चिकलपुट्टी कोंडागांव मे प्रारंभ की गई।


कोंडागांव जिले के लिए बस्तर फाइटर के कुल स्वीकृत 300 पद है जिसमे सभी पद जिले के मूल निवासियों के लिए ही है। जिससे इतनी बड़ी संख्या में जिले के लिए रोजगार का अवसर मिलने से क्षेत्र के युवक युवतियों में अत्यंत उत्साह का माहौल है। भर्ती प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने हेतु एवं गर्मी के मौसम को देखते हुए अभ्यर्थियों के लिए बड़ी संख्या में टेंट लगाए गए हैं एवं पीने की पानी व अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है।


कोंडागांव पुलिस की जिले के अभ्यर्थियों से अपील है कि जिसने भी बस्तर फाइटर में भर्ती हेतु आवेदन किए हैं वह अपने रजिस्ट्रेशन नंबर के अनुसार निर्धारित दिनांक को पुलिस लाइन चिकलपुट्टी कोंडागांव में उपस्थित होवे।
 



Share

Leave a Reply